22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड : लालू ने दिन में खायी रोटी, चावल व आलू-गोभी की सब्जी

रांची : देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार, रांची में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शनिवार की रात ठीक से नहीं सो सके़ बताया जाता है कि नयी जगह होने के कारण उन्हें थोड़ी परेशानी हुई़ रात में उन्होंने […]

रांची : देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार, रांची में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शनिवार की रात ठीक से नहीं सो सके़ बताया जाता है कि नयी जगह होने के कारण उन्हें थोड़ी परेशानी हुई़
रात में उन्होंने रोटी व करेले का भुजिया खाया़ रविवार सुबह माॅर्निंग वाॅक करने के बाद बिना चीनी की चाय पी़ दोपहर के वक्त खाने में उन्हें चावल, रोटी व आलू गोभी की सब्जी दी गयी. उन्होंने जेल प्रशासन से अखबार की भी मांग की. प्रभात खबर सहित अन्य अखबार पढ़ने के लिए दिये गये़
नहीं की कोई खास फरमाइश
जेलर सीएस सुमन ने बताया कि जेल में राजधानी के सभी बड़े अखबार आते है़ं पहले अपर डिवीजन के बंदियों को पढ़ने के लिए दिया जाता है. बाद में साधारण कैदियों को दिया जाता है़
जेल प्रशासन के अनुसार लालू ने किसी खास चीज या खाने की फरमाइश अभी तक नहीं की है़ उन्हें अपर डिवीजन के सेल नंबर एक में रखा गया है़ अपर डिवीजन में कुल आठ सेल है़, जिसमें राजनीतिक बंदियों काे रखा जाता है़ इसके साथ ही अपर डिवीजन सेल के लिए अलग से मेस है़ सेल में मनोरंजन के लिए टीवी भी लगा हुआ है़
लेेकिन उसमें केबल कनेक्शन नहीं दिया गया है़ सिर्फ दूरदर्शन के चैनल देखे जा सकते है़ वर्तमान में अपर डिवीजन सेल में पूर्व कांग्रेस विधायक सावन लकड़ा, पूर्व विधायक राजा पीटर, झरिया विधायक संजीव सिंह बंद है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें