कांग्रेस नेता श्री त्रिपाठी ने बताया कि युवा अधिकार यात्रा रथ निकाला जायेगा. यह रथ गलत रोजगार नीति से प्रभावित 11 जिलों में जायेगा. इसके बाद पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा होते हुए नौ जनवरी को देवघर पहुंचेगा. कांग्रेस नेता ने बताया कि देवघर में यात्रा समापन के बाद 10 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार व विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और रोजगार नीति बदलने की मांग करेंगे़ उन्होंने बताया कि अधिकार यात्रा को लेकर पांच सदस्यों की टीम बनायी गयी है़ टीम का नेतृत्व भीम कुमार करेंगे़ टीम में उज्ज्वल तिवारी, शैलेंद्र यादव, देव शर्मा व आदित्य वर्मा शामिल किये गये हैं. मौके पर कांग्रेस नेता राजीव रंजन प्रसाद, देवेंद्र नाथ चांपिया, हरिराम व राज राजेंद्र प्रताप देव मौजूद थे़.
Advertisement
राहुल ने पसीना छुड़ा दिया, जीत कर भी गुजरात हारी भाजपा : कांग्रेस
रांची: कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा गुजरात जीत कर भी हार गयी है़ कांग्रेस हार कर भी जीत गयी है़ राहुल गांधी ने पूरी भाजपा का पसीना छुड़ा दिया. भाजपा ने गुजरात में पूरी सरकार को लगा दिया था, लेकिन इसके वोट बैंक का ग्राफ गिरा़ भाजपा किसी तरह बहुमत तक पहुंची […]
रांची: कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा गुजरात जीत कर भी हार गयी है़ कांग्रेस हार कर भी जीत गयी है़ राहुल गांधी ने पूरी भाजपा का पसीना छुड़ा दिया. भाजपा ने गुजरात में पूरी सरकार को लगा दिया था, लेकिन इसके वोट बैंक का ग्राफ गिरा़ भाजपा किसी तरह बहुमत तक पहुंची है़ कांग्रेस का ग्राफ आगे बढ़ रहा है़ 2019 तक कांग्रेस केंद्र में सत्ता तक पहुंचेगी़ श्री त्रिपाठी सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़.
उधर, सोमवार को कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक भी हुई़ बैठक के बाद पूर्व मंत्री व कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन केएन त्रिपाठी पत्रकारों को कार्यक्रम की जानकारी देने पहुंचे थे़ उन्होंने बताया कि सरकार की गलत रोजगार नीति के खिलाफ पार्टी तीन जनवरी से रोजगार यात्रा की शुरुआत करेगी़ यात्रा की शुरुआत गढ़वा के नगरउंटारी से होगी और नौ जनवरी तक चलेगी़.
मुख्यमंत्री चाहते हैं कि जनता सवाल ना पूछे : कांग्रेस नेता श्री त्रिपाठी ने कहा कि जब सदन में स्थानीय नीति के विरोध की बात होती है, तो मुख्यमंत्री विधायकों को गाली देते हैं. वह चाहते हैं कि जनता सवाल नहीं पूछे़ भाजपा का यही चरित्र है़ गढ़वा में भी मुख्यमंत्री ने एक जाति विशेष के बारे में विवादित बयान दिया़ इस संबंध में उन पर कार्रवाई की मांग की गयी है़.
कांग्रेस मुक्त भारत बोलनेवालों का सपना चूर : राजेश ठाकुर
रांची. प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने कहा कि गुजरात और हिमाचल की जनता ने राहुल गांधी को प्यार दिया है. कांग्रेस को एक मजबूत विपक्ष बनने का अवसर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखते हैं. ऐसा बोलनेवालों का सपना चूर हुआ है. श्री ठाकुर ने कहा कि आनेवाले 2019 के चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक मजबूत नेता के रूप में उभरेंगे और कांग्रेस की बढ़त सिर्फ प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में दिखायी देगी.
गुजरात में किसी तरह सरकार बनाने में सफल हुईं भाजपा : हेमंत
रांची . गुजरात चुनाव पर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा है कि गुजरात भाजपा का गढ़ है, लेकिन भाजपा ने यहां किसी तरह सरकार बनायी है. मुसीबतों के बीच नाक से पानी पी-पी कर भाजपा ने सरकार बनायी. पहले 150 का आकलन भाजपा के लोग कर रहे थे, लेकिन किसी तरह आंकड़े को पार किया. उन्होंने कहा कि टाइटेनिक की यह नाव डूबने वाली है़ श्री सोरेन ने कहा कि गुजरात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का गृह प्रदेश है़ बावजूद इसके भाजपा को पिछले चुनाव से कम सीटें आयीं और कांग्रेस की सीटें बढ़ी है़ं राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारी पड़े है़ं इसका असर 2019 के लोकसभा चुनाव में दिखेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम इस बात को प्रमाणित करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा चुनाव जीत कर हार गयी और राहुल गांधी की कांग्रेस हार कर भी जीत गयी है़ राहुल गांधी गुजरात चुनाव के बाद देशवासियों के लिए मिसाल बन कर उभरे है़ं भाजपा आरोप-प्रत्यारोप और जुमले के सहारे जनता को गुमराह करने में एक बार फिर सफल रही है़ भाजपा का भ्रम 2019 के लोकसभा चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव में टूट जायेगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement