21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16-17 को जमशेदपुर में

रांची/जमशेदपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा, प्रदेश कार्य समिति की बैठक सह प्रशिक्षण 16 एवं 17 दिसंबर को साकची स्थित धालभूम क्लब में होगा. इसमें भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति के पदाधिकारी, विशेष आमंत्रित सदस्य, आमंत्रित सदस्य, जिला अध्यक्ष व महामंत्री समेत 250 प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसमें पार्टी के वरीय नेता भी शामिल होंगे. यह जानकारी […]

रांची/जमशेदपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा, प्रदेश कार्य समिति की बैठक सह प्रशिक्षण 16 एवं 17 दिसंबर को साकची स्थित धालभूम क्लब में होगा. इसमें भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति के पदाधिकारी, विशेष आमंत्रित सदस्य, आमंत्रित सदस्य, जिला अध्यक्ष व महामंत्री समेत 250 प्रतिनिधि शामिल होंगे.

इसमें पार्टी के वरीय नेता भी शामिल होंगे. यह जानकारी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने साकची भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव समेत प्रदेश के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

क्या है कार्यक्रम
16 को सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन होगा. 11 बजे से उदघाटन सत्र शुरू होगा. इसमें बड़े नेता शामिल होंगे. दो बजे तक उद्घाटन सत्र से लेकर प्रदेश कार्य समिति की बैठक होगी. तीन बजे से प्रशिक्षण वर्ग शुरू होगा, जो रात्रि 8 बजे तक चलेगा. दूसरे दिन (17 दिसंबर को ) सुबह नौ से दो बजे तक सत्र चलेगा. भाजयुमो द्वारा तीन माह तक पूरे राज्य में किये जाने वाले व्यापक कार्यक्रम भी तय किये जायेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें