Advertisement
क्षति के अनुरूप किसानों को मुआवजा
टीम ने किसानों से मिल कर क्षति का आकलन किया सोनाहातू : प्रखंड के बांकू गांव के समीप कांची नहर की मेड़ टूटने से तैयार धान की फसल बर्बाद होने की जानकारी पर जिला कृषि विभाग व सिंचाई विभाग तत्काल हरकत में आये. शुक्रवार को जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा के साथ जिला कृषि पदाधिकारी अशोक […]
टीम ने किसानों से मिल कर क्षति का आकलन किया
सोनाहातू : प्रखंड के बांकू गांव के समीप कांची नहर की मेड़ टूटने से तैयार धान की फसल बर्बाद होने की जानकारी पर जिला कृषि विभाग व सिंचाई विभाग तत्काल हरकत में आये.
शुक्रवार को जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा के साथ जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम गांव पहुंची व स्थिति की जानकारी ली. टीम ने किसानों से मिल कर क्षति का आकलन किया. किसानों से कहा कि आवेदन के चक्कर में न रहें. प्रखंड कृषि पदाधिकारी के समक्ष सूची बनायें. क्षति के अनुसार सभी को मुआवजा दिया जायेगा. वहीं सिंचाई विभाग के अभियंता उमेश वर्मा ने तत्काल नहर की मरम्मत का अाश्वासन दिया. मौके पर सुभाष सिंह, बीटीएम महेश राम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बासिल मिंज, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, जिप सदस्य प्रतिनिधि रमेश मुंडा, मुखिया प्रतिनिधि मनोज मुंडा, बबलू महतो सहित ग्रामीण उपस्थित थे.
सुदेश की पहल पर आये एक्शन में
नहर टूटने से फसलों की हुई क्षति आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने गुरुवार को गांव जाकर देखा था. इसके बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों से बात कर इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.
विधायक ने भी किया गांव का दौरा
नहर टूटने से धान बर्बाद होने की सूचना पर विधायक अमित महतो भी गांव जाकर किसानों से मिले व उन्हें मुआवजा दिलाने का अाश्वासन दिया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement