23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक 10 को

रांची. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार पाहन ने हम चले गांव की ओर अभियान की तैयारी को लेकर जिलों में 10 नवंबर को कार्यसमिति की बैठक बुलाने का निर्देश दिया है. 14 नवंबर को बिरसा मुंडा के गांव से अभियान की शुरुआत होगी. इसको लेकर सुनील फकीरा व सुषमा को रांची […]

रांची. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार पाहन ने हम चले गांव की ओर अभियान की तैयारी को लेकर जिलों में 10 नवंबर को कार्यसमिति की बैठक बुलाने का निर्देश दिया है. 14 नवंबर को बिरसा मुंडा के गांव से अभियान की शुरुआत होगी.

इसको लेकर सुनील फकीरा व सुषमा को रांची ग्रामीण, सुमन कच्छप व बिरसा पाहन को रांची महानगर, रीता मुंडा व नीलू पाहन को खूंटी, कमलेश उरांव व लक्ष्मण बड़ाईक को सिमडेगा,अशेष बारला व रमेश उरांव को गुमला, जगरनाथ भगत लोहरदगा, अनु लकड़ा व नूतन पहान लातेहार, देव मोहन सिंह व मोहन सिंह चेरो पलामू, रघुपाल सिंह व मंजू सिंह गढ़वा, कुमेल उरांव व अर्जुन सिंह चतरा, राम रतन मुंडा व रित वरण सोरेन रामगढ़, अनिल उरांव व शांति टोप्पो हजारीबाग, जानकी कोड़ा व सिडाम मुंडा धनबाद, दिलीप हेंब्रोम व नकुल तिर्की बोकारो, सुरेश मुर्मू व रंजीत मरांडी गिरिडीह, दानियल किस्कू व मनोज सोरेन जामताड़ा, दुर्गा मरांडी व साहेब हंसदा पाकुड़, रमेश चंद्र टुडू देवघर, बेयान टुडू गोड्डा, दिनेश मुर्मू व सुलेमान मुर्मू साहेबगंज, शोभा सामंत व बारी मुर्मू जमशेदपुर, रामजीत मार्डी पूर्वी सिंहभूम, लखन मार्डी व बास्को बेसरा खरसावां, भोगेन सोरेन व इंद्रजीत सामंड प. सिंहभूम का जिला प्रभारी व सह प्रभारी बनाया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें