23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

संत मोनिका ने कलीसिया के लिए माता मरियम की भूमिका उजागर की : कार्डिनल

रांची: मसीही विश्वासियों ने माताओं की संरक्षिका, संत मोनिका का पर्व श्रद्धाभाव से मनाया़ गिरजाघराें में विशेष प्रार्थना हुई.सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए़ संत मारिया महागिरजाघर में कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने धन्यवादी मिस्सा चढ़ायी़ उन्होंने कहा कि प्रभु के सेवक फादर कांस्टेंट लीवंस व अनेक सुसमाचार वाहकों के कार्यों द्वारा परमेश्वर ने दिखा दिया कि […]

रांची: मसीही विश्वासियों ने माताओं की संरक्षिका, संत मोनिका का पर्व श्रद्धाभाव से मनाया़ गिरजाघराें में विशेष प्रार्थना हुई.सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए़ संत मारिया महागिरजाघर में कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने धन्यवादी मिस्सा चढ़ायी़ उन्होंने कहा कि प्रभु के सेवक फादर कांस्टेंट लीवंस व अनेक सुसमाचार वाहकों के कार्यों द्वारा परमेश्वर ने दिखा दिया कि छोटानागपुर की कलीसिया के उद्धार का काम खुद ईश्वर का है़ ईश्वर ने हमारा उद्धार किया कि उसका सामर्थ्य प्रकट हो जाये़ इस नन्ही कलीसिया की देखभाल व सेवा- सुश्रुषा के लिए कैथोलिक महिला संघ की माताओं का होना अनिवार्य समझा गया़.

महिला संघ एक ऐसी चेतना है, जो हमारी चारों तरफ फैली दुनिया को नारी की दृष्टि से देखने का नाम है, करुणा दृष्टि का नाम है़ उन्होंने कहा कि संत मोनिका का जीवन संतान के प्रति माता की करुणा भरी दृष्टि का वर्णन है़ उनके पुत्र संत अगुस्तीन के मन परिवर्तन में उनकी करुणामय प्रार्थना और त्याग- तपस्या की विशेष भूमिका मानी जाती है़ ऐसा कर उन्होंने समस्त कलीसिया के लिए माता मरियम की भूमिका उजागर की़ मिस्सा समारोह में पल्ली पुरोहित फादर थियोडोर टोप्पो, फादर अजय केरकेट्टा, फादर विपिन कंडुलना व अन्य ने मुख्य अनुष्ठाता को सहयोग दिया़

हर यूनिट की महिलाओं ने पेश किया कार्यक्रम
मिस्सा समारोह के बाद संत जोसफ क्लब सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें बढ़ी टोली, फातिमा नगर, गढ़ाटोली, चुनवा टोली, हिंदपीढ़ी, मधुकम, कोनका, धुमसाटोली, पुराना बैंक डेरा सहित 13 यूनिट की महिलाओं ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये़ आयोजन में महिला संघ की फ्रांसिस्का खलखो, नीलम कुजूर, बेर्नादेत्त एक्का, मोनिका तिर्की, बानी टोप्पो व अन्य सदस्यों ने योगदान दिया़
70 वर्ष पूरा करने वाली महिलाएं सम्मानित
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान 70 वर्ष पूरा करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया़ इनमें क्रिस्टीना बेक, जोसफिन तिर्की, बदलमदीना बेक, पुष्पा मिंज, मरियाना टोप्पो, मोनिका तिग्गा, मेरी तिर्की, मार्ग्रेट तोपनो, पिंजी तिग्गा व क्लारा कुजूर शामिल थी़ं माताओं ने ‘मां हमारी है संत मोनिका..’, ‘संत पापा की जयमान होवे..’ और ‘प्रेम की बारी में रोपे गये हम..’ सहित कई गीत व नृत्य प्रस्तुत किये़ मंच संचालन एस्थेर केरकेट्टा व शांति कुल्ला ने किया़ आयोजन में लिली बारला, सिसिलिया तिग्गा, सुनीता इंदवार, शशिलता कुल्ला, शांति तिग्गा व अन्य ने याेगदान दिया़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें