रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार रांची में कैदियों को नशीला पदार्थ पहुंचाने वाले सैप के दो जवानों (कक्षपालों) पर जेल प्रशासन ने पांच-पांच हजार का जुर्माना किया है़ यह जुर्माना उनके वेतन से काट लिया जायेगा़. जेल प्रशासन को शिकायत मिली थी कि सैप के दोनों जवान अधिकतर कैदियों को खैनी, गुटखा और […]
रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार रांची में कैदियों को नशीला पदार्थ पहुंचाने वाले सैप के दो जवानों (कक्षपालों) पर जेल प्रशासन ने पांच-पांच हजार का जुर्माना किया है़ यह जुर्माना उनके वेतन से काट लिया जायेगा़.
जेल प्रशासन को शिकायत मिली थी कि सैप के दोनों जवान अधिकतर कैदियों को खैनी, गुटखा और गांजा आदि पहुंचाते हैं. कई बार शिकायत मिलने पर जेल प्रशासन उन दोनों कक्षपालों पर नजर रखने लगा.
सीसीटीवी में उन्हें कई बार ऐसा करते हुए देखा गया. पूरा सबूत मिलने के बाद उन दोनों पर कार्रवाई की गयी है़ गौरतलब है कि जेल में कई बार हुई छापेमारी में वहां से खैनी, गुटखा व गांजा आदि बरामद हुए हैं. जेल अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि इससे जेल की बदनामी हाेती है़ इसलिए कक्षपालों पर नजर रखते हुए उन पर कार्रवाई की गयी़