Advertisement
झूलन में श्रद्धालुओं ने बटोरे आशीष के फूल
रांची : हातमा के मंडा पूजा के झूलन में भोक्ताओं ने आशीर्वाद के फूल बटोरे़ रविवार को भोक्ताओं ने तालाबों में स्नान किया, फिर दादुल घाट गये़ वहां ग्राम देवता की पूजा की़ भोक्ता के वस्त्र धारण किये़ गुलैची के फूलों की माला पहनी़ इसके बाद नृत्य करते हुए हातमा पहाड़ पर गये, जहां ग्रामीणों […]
रांची : हातमा के मंडा पूजा के झूलन में भोक्ताओं ने आशीर्वाद के फूल बटोरे़ रविवार को भोक्ताओं ने तालाबों में स्नान किया, फिर दादुल घाट गये़ वहां ग्राम देवता की पूजा की़ भोक्ता के वस्त्र धारण किये़ गुलैची के फूलों की माला पहनी़ इसके बाद नृत्य करते हुए हातमा पहाड़ पर गये, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया़ वहां से सभी भोक्ता नृत्य करते हुए अखड़ा और फिर मंडा टांड़ पहुंचे़ गोसांई ने विशु खूंटा की पूजा की, जिसके बाद झूलन का कार्यक्रम शुरू हुआ़ भोक्ताओं ने फूल बरसाये, जिसे लेने की श्रद्धालुओं में होड़ मची़ कार्यक्रम में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, महुआ माजी, अंतु तिर्की भी शामिल हुए़
अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रदीप मिर्धा, कृष्णा भगत, श्याम टोप्पो, सुकरा मुंडा, विष्णु मिर्धा, मुख्य संरक्षक जगलाल पाहन, हेमलाल मेहता, तपेश्वर बिन्हा, रवि मिर्धा, रमेश टोप्पो, राजू उरांव, बलबीर मुंडा, भोला मुंडा, अमित कच्छप, सुमित मुंडा, कन्हाई उरांव, कारु लोहरा, विक्रम मुंडा व अन्य ने अहम भूमिका निभायी़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement