न्यू बैरक कॉलोनी में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुरकुंडा की न्यू बैरक कॉलोनी में 36 वर्षीय मुकेश पासवान का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है।

विज्ञापन

भुरकुंडा. भुरकुंडा थाना क्षेत्र के न्यू बैरक कॉलोनी स्थित घर के कमरे से सोमवार की सुबह एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला. मृतक की पहचान 36 वर्षीय मुकेश पासवान (पिता स्व मनोहर पासवान) के रूप में हुई.

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बताया गया कि मुकेश न्यू बैरक कॉलोनी में अकेले रहता था और रांची में मजदूरी करता था.

रविवार की रात भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया. सोमवार की सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ. दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद लोगों ने धक्का देकर दरवाजा खोला, तो मुकेश का शव फंदे से लटकता मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola