गोला पहुंचते ही अर्जुन मुंडा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, संगठन को लेकर दिया संदेश
गोला में अर्जुन मुंडा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का गोला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया.
गोला: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का रविवार को रांची से बोकारो जाने के क्रम में गोला डीवीसी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. गोला मंडल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया.
आपके शहर में
इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.
मौके पर गोला मंडल महामंत्री प्रदीप कुशवाहा, सचिन कुमार, अनिल कुमार, अजीत कुशवाहा, संतोष साव, कौलेश्वर महतो, देवदत्त महतो, गोविंद महतो, बुटन महतो, शिव महतो, मुंशी महतो, दीपक मिश्रा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए