कोतो पंचायत में एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण को लेकर चुनावी पाठशाला आयोजित

फोटो फाइल 22 पतरातू-1 : आयोजित चुनावी पाठशाला में उपस्थित बीएलओ, बीएलए व अन्य लोग. | Prabhat Khabar Network
पतरातू के कोतो पंचायत में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत चुनावी पाठशाला आयोजित की गई, जिसमें बीएलओ और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
पतरातू: ग्राम पंचायत कोतो स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 अभियान के तहत चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) व बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने भाग लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की.
इस दौरान डुप्लीकेट, स्थानांतरित, मृत एवं अनुपस्थित मतदाताओं से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में वरीय कांग्रेस नेता जय प्रकाश सिंह (ननकी) ने कहा कि ग्राम पंचायत कोतो के सभी बूथों पर अब तक 80 प्रतिशत से अधिक एसआईआर कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है.
बैठक में एसआइआर अभियान की समय-सीमा 15 दिनों तक बढ़ाने व बीएलओ ऐप को पुनः संचालित करने का सुझाव दिया गया. मौके पर वार्ड सदस्य सांवरी देवी, बीएलओ शीला देवी, रीता देवी, पनुलाल महली, अर्जुन महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीएलए रंजन भगत, विनय गुप्ता, सुखदेव महतो, सपन दास, जियाउद्दीन अंसारी, मो वसीम, राजू प्रसाद, जितेंद्र महली सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










