रामगढ़: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से उरीमारी में शोक, शांति निकेतन विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि
शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शांति निकेतन विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा | Prabhat Khabar Network
उरीमारी के शांति निकेतन विद्यालय में शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
उरीमारी. झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर से शांति निकेतन विद्यालय उरीमारी परिवार में शोक की लहर है. विद्यालय परिसर में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन झारखंड के लिए दुखद है. शिक्षा और समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, उप प्रधानाध्यापक राजेंद्र राम समेत रंजीत करमाली, पिंटू कुमार, राजू बेसरा, बिनोद मांझी, पीएस किंडो, अर्चना कुमारी, सूरज कुमार, सुशील कुमार, सेवामुनी टुडू, बबीता सोरेन, अन्नू कुमारी, पूनम भारती, चेतो हेंब्रोम, विकास करमाली, अनोखा कुमारी, बसंती देवी, सबिता देवी, भीम साव, सिकेंदर बक्श अंसारी, अरुण कुमार और आदित्य कुमार सिन्हा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए