मजदूरों की समस्याओं और वेतन समझौते को लेकर यूनियन ने की सभा
सभा में उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network
बरका-सयाल क्षेत्र में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने 12वें वेतन बोर्ड और मजदूरों की समस्याओं को लेकर सभा की। संगठन को मजबूत करने का लिया गया संकल्प।
उरीमारी, रामगढ़: सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र की सयाल डी परियोजना के पिट ऑफिस के समक्ष शुक्रवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की सभा हुई. अध्यक्षता प्रसन्न कुमार कुंदन ने की, जबकि संचालन जगदीश प्रसाद ने किया.
सभा में संगठन की सदस्यता मजबूत करने, 12वें वेतन बोर्ड के गठन, चार श्रम कानूनों और कोयला मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2026 में यूनियन के सदस्यता अभियान को गति देने के साथ मजदूरों के अधिकारों व सुविधाओं के लिए संघर्ष तेज किया जायेगा. 12वें वेतन बोर्ड के गठन सहित श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन मजबूती से अपनी आवाज उठायेगा.
वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन को श्रमिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना होगा. मजदूरों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है. अधिक से अधिक श्रमिकों को यूनियन से जोड़कर संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया गया.
सभा को विंध्याचल बेदिया, राजगिरी चौधरी, जेपीएन सिन्हा, भोला प्रसाद, विनोद कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, लखेंद्र राय और सदानंद प्रसाद सिंह ने संबोधित किया. मौके पर जुगल प्रसाद, विकास कुमार, अरविंद कुमार, अनूप कुमार, नवीन कुमार राणा, राजकुमार प्रसाद, अभिमन्यु सहित अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए