बालू दर को लेकर ट्रक मालिकों और घाट संचालकों में नहीं बनी सहमति

फोटो फाइल 22 पतरातू-4 ट्रक ओनर्स एसोसिएशन व बालू घाट संचालकों के साथ बैठक करते अंचलाधिकारी. | Prabhat Khabar Network
पतरातू में बालू की दरों और चालान को लेकर ट्रक मालिकों और घाट संचालकों के बीच बैठक हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। अगली बैठक में होगा अंतिम निर्णय।
पतरातू: पतरातू ट्रक ओनर्स एसोसिएशन और बालू घाट के पार्टनरों के बीच बुधवार को अंचलाधिकारी कार्यालय में बैठक हुई. बैठक में अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया समेत ट्रक एसोसिएशन के लोग मौजूद थे. बैठक के दौरान बालू घाट संचालकों ने बालू व चालान की दरों की जानकारी दी, लेकिन ट्रक मालिकों ने प्रस्तावित दरों पर असहमति जतायी.
बैठक के दौरान स्टॉकयार्ड के मुख्य मालिक की अनुपस्थिति के कारण किसी ठोस निर्णय पर सहमति नहीं बन सकी. दोनों पक्षों के बीच दरों को लेकर चर्चा हुई, लेकिन मामला लंबित रह गया. स्टॉकयार्ड के पार्टनरों ने ट्रक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि वे मुख्य मालिक को गुरुवार को बैठक में शामिल होने के लिए बुलाएंगे.
इसके बाद सभी पक्षों को सूचना देकर तय स्थान पर पुनः बैठक आयोजित की जायेगी, ताकि बालू की दर व अन्य संबंधित मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










