बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को दी गयी विदाई, टॉपर्स समेत विभिन्न श्रेणियों में मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

विदाई समारोह में शामिल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चितरपुर के डॉ एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में बीएड और डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन, छात्र हुए भावुक।

विज्ञापन

चितरपुर, रामगढ़ : सुकरीगढ़ा लारी स्थित डॉ एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज के बहुद्देशीय सभागार में बीएड व डीएलएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, चितरपुर की प्राचार्या बबीता कुमारी, विशिष्ट अतिथि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मिथुन कुमार सागर और कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ संजय कुमार प्रभाकर ने डॉ एस राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया.

विज्ञापन

इस दौरान सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं ने कुलगीत, स्वागत गीत, स्वागत नृत्य, एकल नृत्य और लेजी डांस समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग भर दिया.

विभिन्न श्रेणियों में प्रशिक्षु सम्मानित

समारोह में बीएड एवं डीएलएड सत्र 2024-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को सम्मानित किया गया. इसके अलावा बेस्ट अटेंडेंस, बेस्ट डिसिप्लीन, बेस्ट परफॉर्मेंस, बेस्ट एंकर और बेस्ट पंक्चुअलिटी अवार्ड भी प्रदान किये गये.

अतिथियों ने कहा कि बीएड प्रशिक्षण शिक्षक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को बेहतर शिक्षक बनने के गुण सीखने चाहिए. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

अनुभव साझा कर भावुक हुए प्रशिक्षु

विदाई समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं ने कॉलेज में बिताये दिनों के अनुभव और संस्मरण साझा किये. इस दौरान कई प्रशिक्षु भावुक हो गये. कॉलेज की ओर से विदा हो रहे सभी प्रशिक्षुओं को उपहार देकर शुभकामनाएं दी गयीं.

कार्यक्रम का विषय प्रवेश मो परवेज अख्तर ने कराया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बाबू चंद प्रसाद ने किया. मौके पर प्राचार्य डॉ सुशील कुमार उपाध्याय, नयन कुमार मिश्रा, इंदु कुमारी झा, सुप्रिया वर्मन, मुरारी कुमार दुबे, वरुण कुमार समेत शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola