रामगढ़ में सुदिव्य सोनू के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देते झामुमो नेता व कार्यकर्ता : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की. नेताओं ने उनके विकास कार्यों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

रामगढ़. झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में सोमवार को जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा की गयी. इसमें छह सितंबर को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी.

विज्ञापन

झामुमो और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति : बिनोद किस्कू

बिनोद किस्कू ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झामुमो और पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि स्व सोनू राज्यवासियों के विकास और कल्याण के लिए सदैव संकल्पित रहे.

इन कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

मौके पर संतोष कुमार, विजय किस्कू, अरुण बनर्जी, क्यूम अंसारी, गीता देवी, राजरानी देवी, नरेश हंसदा, राजेंद्र बेदिया, मुमताज मंसूरी, रामकुमार मांझी, विश्राम मांझी, जग्गू करमाली, सतीश मुर्मू, फकरूदीन अंसारी, जाबेद आलम, सुशील कुमार, कमलेश पांडे, शिवलाल हंसदा, दीपक टुडू, मंतोष सिंह, सकलदेव करमाली, उमेश महतो, बिरजू मांझी, विजय कुमार रावत, बिट्टू खान, मिंटू खान, किशोर मोदक, कृष्ण हेंब्रोम, नितेश करमाली, सुरेश मुंडा, राजेश पटेल, नितेश झा, भोला मुर्मू, बलदेव मुर्मू, सोहन बास्के, मनोज राम, मदन मुंडा, शमीम अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: प्रतापपुर में नयी समिति बनी, नहीं मिला प्रभार; पुराने अध्यक्षों के भरोसे MDM

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola