पतरातू डैम के नेतुआ टापू पर ड्रैगन बोट खिलाड़ियों ने सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
शोक सभा में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर नेतुआ टापू में शोक सभा आयोजित की गई। खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
भुरकुंडा, रामगढ़ : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर पतरातू डैम स्थित नेतुआ टापू पर शोकसभा का आयोजन किया गया. इसमें ड्रैगन बोट के खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा.
खिलाड़ियों ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का खिलाड़ियों के प्रति विशेष लगाव था. कुछ माह पूर्व मुलाकात के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की समस्याएं सुनी थीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिया था. उनके निधन को खिलाड़ियों के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके योगदान को याद किया गया.
मौके पर दिलेश्वर मुंडा, अजय मुंडा, सीकेन्द्र मुंडा, अशोक मुंडा, युगेश मुंडा, दिलीप मुंडा, सन्नी मुंडा, सुमित मुंडा, दिवाकर महतो, जुगेश महतो, उमेश कुमार महतो, कमलेश महतो, सीमा मुंडा, प्रिया कुमारी, रेशमा कुमारी, उषा कुमारी और आशा कुमारी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए