भुरकुंडा में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ दुकानदारों ने उठायी आवाज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति ने थाना में आवेदन देकर बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और गलत पार्किंग के कारण हो रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

भुरकुंडा, रामगढ़ : भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति ने भुरकुंडा थाना में आवेदन देकर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और वाहनों को जहां-तहां खड़ा करने पर रोक लगाने की मांग की है. समिति ने जनता टॉकीज से अरुण टेलीकॉम, मास्टर दुकान से धर्मसंघ स्कूल तथा मास्टर दुकान से विजय ज्वेलर्स तक के रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की है.

विज्ञापन

समिति का कहना है कि अतिक्रमण और वाहनों की गलत पार्किंग के कारण प्रतिदिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है. इससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी होती है. कभी-कभार विवाद और मारपीट की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है.

समिति ने थाना पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने और सड़क पर बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है. आवेदन देने वालों में अध्यक्ष महेश्वर साहू, कार्यकारी अध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह और महासचिव सुरेश उपाध्याय शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola