एक पेड़ मां के नाम अभियान में विद्यार्थियों ने लगाये पौधे
एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत पौधारोपण करते ईको क्लब के विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया गया. स्कूल के इको क्लब के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और पौधे लगाए.
रामगढ़. गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के इको क्लब के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये और उनकी नियमित देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया. प्रधानाचार्य हरजाप सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम प्रकृति संरक्षण व मातृसम्मान की सुंदर पहल है.
उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से लगाये गये पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की. विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया. गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सरदार मनमोहन सिंह लांबा सहित अन्य सदस्यों ने अभियान की सराहना की.
प्रबंधन सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की बड़ी जरूरत है. विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने की यह पहल सराहनीय है. उन्होंने कहा कि लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छता और हरियाली का उपहार है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए