स्टेडियम को लेकर खेल कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध करायें

Updated:
विज्ञापन

स्टेडियम को लेकर खेल कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध करायें

विज्ञापन

रामगढ़. जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर खेल स्टेडियम बनाने को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई. जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेमरोम ने कहा कि जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर स्टेडियम बनाने का निर्देश है. इसके तहत जिला स्तर पर सात से आठ एकड़ में स्टेडियम, अनुमंडल स्तर पर एक एकड़ में इनडोर स्टेडियम व प्रखंड स्तर पर लगभग 2.5 एकड़ में आउटडोर व 50 डिसमिल में इंडोर स्टेडियम का निर्माण होना है. उपायुक्त ने बीडीओ व सीओ से स्टेडियम निर्माण के तहत जमीन चिह्नित करने को लेकर अब तक किये गये कार्यों की जानकारी ली. जिन प्रखंडों में अब तक जमीन चिह्नित करने का कार्य पूरा नहीं किया गया है, उनमें जल्द जमीन चिह्नित कर जिला खेल कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने काे कहा गया है. बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola