भुरकुंडा में लगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शिविर
शिविर में उपस्थित बीडीओ व अन्य. | Prabhat Khabar Network
भुरकुंडा पंचायत भवन में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने मतदाता सूची सुधार और नए नाम जोड़ने की जानकारी दी।
भुरकुंडा, रामगढ़: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत शुक्रवार को भुरकुंडा पंचायत भवन में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बूथ संख्या 374, 375 समेत अन्य बूथों के दर्जनों ग्रामीण पहुंचे. लोगों ने मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का समाधान कराया और आवश्यक प्रपत्र जमा किये.
बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य नये मतदाताओं के नाम जोड़ना, मतदाता सूची में त्रुटियों का सुधार तथा दावे-आपत्तियों का त्वरित निष्पादन करना है. शिविर में बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की जांच की और दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए