भुरकुंडा में बैंकों की हड़ताल से परेशान हुए ग्राहक

Updated:
विज्ञापन

हड़ताल के कारण बंद बैंक शाखा. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुरकुंडा में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल के कारण एसबीआई, बीओआई और पीएनबी की शाखाएं बंद रहीं, जिससे ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

भुरकुंडा, रामगढ़: भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र की बैंक शाखाएं शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल के कारण बंद रहीं. बैंक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट होकर आवाज बुलंद की. एसबीआइ, बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं के बंद रहने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच कार्यदिवस लागू करना शामिल है. इसके तहत शनिवार और रविवार को अवकाश रखने की मांग की जा रही है. कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर करीब 1000 दिनों से निर्णय का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

कर्मचारियों ने कहा कि यदि केंद्र सरकार उनकी मांगों पर जल्द विचार कर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता भी अपनाया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola