भ्रष्टाचार चरम पर, बिना रिश्वत के नहीं होता काम : शंकर चौधरी

Updated:
विज्ञापन

एक दिवसीय धरना में शामिल पूर्व विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार और औद्योगिक हादसों के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया।

विज्ञापन

रामगढ़: रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रामगढ़ जिले में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है.

विज्ञापन

औद्योगिक घटनाओं की जांच रिपोर्ट पर सवाल

शंकर चौधरी ने कहा कि रामगढ़ जिले में तीन माह के अंदर उद्योगों में तीन घटनाएं हुई हैं. उन्होंने कहा कि इन औद्योगिक घटनाओं की जांच के बावजूद अब तक केवल श्रीराम पावर प्लांट की रिपोर्ट आयी है. अन्य फैक्ट्री हादसों की जांच रिपोर्ट नहीं आने पर उन्होंने सवाल उठाया.

पूर्व विधायक ने कहा कि जिले की फैक्ट्रियों से होने वाले प्रदूषण से आम जनता काफी त्रस्त है. उन्होंने औद्योगिक घटनाओं की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और प्रदूषण से आम लोगों को हो रही परेशानी पर भी ध्यान देने की बात कही.

धरना में प्रकाश मिश्रा, भगवान साव, धर्मवीर महतो, कमलनाथ महतो, प्रेमनाथ साहू, रामेश्वर महतो, सुनील कुमार महतो, पारस चरण केवट, सर्वेश सिंह और कमलेश कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola