शिवानी सिन्हा बनीं लोजपा (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ की रामगढ़ जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

जपा (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ की रामगढ़ जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर नियुक्त पत्र प्राप्त करती शिवानी सिन्हा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शिवानी सिन्हा को रामगढ़ महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन

रामगढ़: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आशा राय ने शास्त्री नगर, भुरकुंडा निवासी शिवानी सिन्हा को रामगढ़ जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. मनोनयन के बाद शिवानी सिन्हा ने प्रदेश अध्यक्ष आशा राय व प्रदेश सचिव केवल पासवान के प्रति आभार जताया.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही रामगढ़ जिले में महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया जायेगा. प्रखंड व पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जायेगा.

शिवानी सिन्हा के जिलाध्यक्ष बनने पर जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता, जिला महासचिव श्याम चंद्रवंशी, राखी देवी, मीनू रॉय, सुरेंद्र सिंह, गणेश पासवान, रामदास पासवान, अजीत प्रसाद, निर्मल महतो, राजेंद्र नायक, अमर राम, मनोज पासवान समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola