विजय टेक्सटाइल से 30 लाख के कपड़े चोरी का आरोप, कर्मचारी समेत पांच पर प्राथमिकी
रामगढ़ के गोला रोड स्थित विजय टेक्सटाइल से 30 लाख के कपड़े चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
रामगढ़: गोला रोड चट्टी बाजार स्थित विजय टेक्सटाइल के मालिक चौरभ अग्रवाल के आवेदन पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवेदन में करीब 30 लाख रुपये के कपड़े चोरी करने का आरोप कर्मचारी सिद्धार्थ समेत पांच लोगों पर लगाया गया है.
प्राथमिकी में कहा गया है कि 11 सितंबर को दुकान से कपड़े की तीन गांठ गायब मिली. पूछताछ के बाद कर्मचारी सिद्धार्थ की निशानदेही पर उसके घर से तीनों गांठ बरामद की गयीं. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सिद्धार्थ पूर्व में भी चोरी का माल राहुल बदानी को बेचता था. मामले में सिद्धार्थ के पिता राहुल बदानी, उसके पिता और पूर्व कर्मचारी पप्पू उर्फ संतोष कुमार राम की संलिप्तता का भी आरोप लगाया गया है.
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए