टंगरा टोला में पीएम आवास योजना के 32 लाभुकों का हुआ एग्रीमेंट

Updated:
विज्ञापन

मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड 28 में प्रधानमंत्री आवास योजना के 32 लाभुकों का एग्रीमेंट पूरा हुआ। वार्ड पार्षद ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन

रामगढ़: रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 स्थित टंगरा टोला पंचायत भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में 32 महिला लाभुक उपस्थित थीं. नगर परिषद शहरी क्षेत्र की ओर से सभी लाभुकों के नये पक्के मकान के लिए एग्रीमेंट किया गया. इस दौरान लाभुक महिलाओं की फोटोग्राफी भी की गयी.

विज्ञापन

वार्ड पार्षद रामनरेश महतो ने कहा कि पार्षद बनने के बाद से क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, नाली, जलमीनार और नल-जल योजना से संबंधित कार्य जोर-शोर से चल रहे हैं. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए टंगरा टोला स्थित आरोग्य हॉस्पिटल में प्रतिदिन सुबह 10 बजे डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं. यहां शुगर, बीपी, थायराइड, बुखार सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज और आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola