:::ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का सुदृढ़ीकरण प्राथमिकता : ममता देवी

Updated:
विज्ञापन

:::ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का सुदृढ़ीकरण प्राथमिकता : ममता देवी

विज्ञापन

दुलमी. दुलमी प्रखंड की जमीरा पंचायत स्थित जरियो गांव में शुक्रवार को पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी एवं विशिष्ट अतिथि दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने किया. यह कार्य जल संसाधन विभाग से किया जायेगा. विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का सुदृढ़ीकरण मेरी प्राथमिकता है. क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए गांवों तक पहुंचाया जायेगा. यहां पीसीसी पथ निर्माण कार्य होने से जरियो गांव सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. इससे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास होगा. शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. सभी ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक ममता देवी के प्रति आभार प्रकट किया. मौके पर मुखिया अमरून निशा, राजू महतो, शेख बहादुर, तौफीक अंसारी, इमाम अंसारी, जाबीर अंसारी, विरेंद्र महतो, बाबूराम महतो, वजीउल्ला,मुराद अली, शाहिद, सौकत अंसारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola