शौर्य फिजिकल एकेडमी के खिलाड़ियों को मिला खेल मैट, मुखिया ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

कुंदरूकलां मैदान में खेल मैट का उद्घाटन करते मुखिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के कुंदरूकलां में शौर्य फिजिकल एकेडमी के खिलाड़ियों को मुखिया ने खेल मैट सौंपा। अब युवा बेहतर तरीके से शारीरिक प्रशिक्षण और अभ्यास कर सकेंगे।

विज्ञापन

रजरप्पा, रामगढ़: रामगढ़ प्रखंड के कुंदरूकलां पंचायत स्थित महथा बगीचा फुटबॉल मैदान में शौर्य फिजिकल एकेडमी की ओर से पिछले छह माह से युवक-युवतियों को खेलकूद व शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें 100 से अधिक प्रतिभागी नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहे हैं. 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों को लंबी दौड़, ऊंची छलांग सहित विभिन्न खेलों और शारीरिक दक्षता की तकनीक सिखायी जा रही है.

विज्ञापन

प्रशिक्षक अनिल मुंडा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सेना, अग्निवीर, होमगार्ड, एसएससी व सीआरपीएफ जैसी सेवाओं के लिए शारीरिक रूप से तैयार करना है. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन कर युवा अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं.

खिलाड़ियों को मिलेगी अभ्यास में सुविधा

खिलाड़ियों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंदरूकलां पंचायत के मुखिया किशुनराम मुंडा ने खेल प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध कराये गये मैट का फीता काटकर उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत की ओर से हरसंभव सहयोग किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि मैट मिलने से खिलाड़ियों को ऊंची छलांग सहित अन्य अभ्यास में सुविधा होगी और उनका मनोबल बढ़ेगा. मौके पर सागर करमाली, अनिकेत कुमार, जगदेव महतो, चंदन कुमार सहित कई प्रतिभागी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola