जुबिली कॉलेज में सावन महोत्सव की धूम, गीत-नृत्य से विद्यार्थियों ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जुबिली कॉलेज भुरकुंडा में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में भाग लिया, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

भुरकुंडा. जुबिली कॉलेज भुरकुंडा में मंगलवार को एनएसएस यूनिट एक और दो के तत्वावधान में सावन महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया. महोत्सव में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया.

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान भारत की विविधता को प्रदर्शित करते हुए फैशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. मेहंदी प्रतियोगिता में पिंकी कुमारी, अंजलि कुमारी व सीमा कुमारी, समूह नृत्य में अंजली एंड ग्रुप, कृतिका एंड ग्रुप व रिया एंड ग्रुप को पुरस्कार मिला. एकल नृत्य में कुमकुम, संजना कुमारी, राधा कुमारी व स्वीकृति कुमारी तथा एकल गायन में शर्मिला टुडू को पुरस्कृत किया गया.

इससे पूर्व उच्च शिक्षा निदेशालय, झारखंड और विश्वविद्यालय की टीम ने कॉलेज के नए भवन का निरीक्षण किया. टीम में वरुण दत्ता, डॉ अरुण कुमार मिश्रा व सुनील कुमार शामिल थे. कॉलेज की सचिव डॉ उर्मिला सिंह भी इस दौरान मौजूद रहीं.

मौके पर कॉलेज के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola