कुजू ओपी पहुंचे एसडीपीओ आलोक रंजन, अपराध नियंत्रण से लेकर लंबित कांडों की हुई समीक्षा
ओपी का जायजा लेते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन ने कुजू ओपी का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं।
कुजू. रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन ने मंगलवार को कुजू ओपी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों और अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की.
एसडीपीओ ने ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और कांडों के त्वरित उद्भेदन पर विशेष जोर दिया. उन्होंने नये कानून के प्रावधानों के अनुरूप लंबित कांडों का निर्धारित 60 और 90 दिनों की समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को सक्रियता के साथ काम करना होगा. गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर जोर देते हुए पुलिसकर्मियों को आम लोगों के साथ बेहतर और शालीन व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उचित कार्रवाई करने को कहा.
एसडीपीओ ने ओपी परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान को भी प्रभावी बनाने को कहा. इसके लिए क्षेत्र में लोगों के बीच यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान ओपी के पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए