सांकुल में इस बार ऐसे सजेगा दुर्गा पूजा का उत्सव, समिति का हुआ गठन
9 पीटीआर में पूजा को लेकर बैठक करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
पतरातू के सांकुल गांव में दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है। ग्रामीणों ने इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा की पूजा और मेले का आयोजन करने का निर्णय लिया है।
पतरातू, रामगढ़ : सांकुल दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता मनोहर मुंडा ने की, जबकि संचालन चंद्रदीप साव ने किया. बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सांकुल गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा-भक्ति और हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनायी जायेगी. इस दौरान मेले का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया.
पूजा समिति का किया गया गठन
पूजा महोत्सव के सफल संचालन और आयोजन की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की सहमति से दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया. इसमें जय प्रकाश साव को अध्यक्ष, इंद्रदेव कुमार को उपाध्यक्ष, धनराज यादव को सचिव, देव नारायण राम को उपसचिव, मनोहर मुंडा को कोषाध्यक्ष, सौरभ कुमार को सह कोषाध्यक्ष और चंद्रदीप साव को सूचना मंत्री बनाया गया.
साज-सज्जा एवं साउंड-लाइट प्रभारी की जिम्मेदारी विशाल कुमार और गौतम कुमार को दी गयी. वहीं, मेला प्रभारी के रूप में विशाल कुमार, लखन साव और प्रकाश साव का चयन किया गया. बिनोद करमाली को मीडिया प्रभारी बनाया गया.
समिति की निगरानी की जिम्मेदारी अशोक साव, उदय साव, रमेश साव, बालकिशुन साव, संजय सिंह, शिबू करमाली, गणेश सिंह और मुकेश गोस्वामी समेत अन्य ग्रामीणों को दी गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए