:::मातृशक्ति ही समाज व राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : वीणा

Updated:
विज्ञापन

मातृशक्ति ही समाज व राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : वीणा

विज्ञापन

चितरपुर. विद्या विकास समिति झारखंड ने बुधवार को रजरप्पा स्थित ऑफिसर्स क्लब में सरस्वती विद्या मंदिर के तत्वावधान में मातृशक्ति पर केंद्रित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन रामगढ़ महिला थाना प्रभारी वीणा कुमारी, विभाग संयोजिका पद्मावती सिंह, गायत्री कुमारी व पतरातू विद्यालय की संयोजिका सुमन सिन्हा ने किया. वीणा कुमारी ने कहा कि मातृशक्ति समाज की सांस्कृतिक व सामाजिक चेतना का मूल आधार है. एक सशक्त मां ही सशक्त समाज व राष्ट्र का निर्माण करती है. विभाग संयोजिका पद्मावती सिंह ने कहा कि माताओं के भीतर अपार ऊर्जा निहित है. विशिष्ट वक्ता सुमन सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं. विद्यालय की संयोजिका ललिता गिरि ने कहा कि मातृशक्ति से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है. कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी, जागरूकता कार्यक्रम व समूह गीत प्रस्तुत किया गया. विशिष्ट माताओं को सम्मानित किया गया. अतिथियों का परिचय गायत्री कुमारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन पूनम सिंह ने किया. मंच संचालन डॉ गायत्री कुमारी ने किया. इस अवसर पर विवेक नयन पांडेय, चंद्रशेखर चौधरी, प्राचार्य उमेश प्रसाद मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola