सोनडीहा जगदीप लाइन होटल से अवैध शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, घाटोटांड़ वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत सोनडीहा स्थित जगदीप लाइन होटल में गुरुवार को ओपी प्रभारी ने छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब को जब्त किया. अवैध शराब बेचने के आरोप में होटल संचालक प्रदीप प्रसाद (पिता स्व डालेश्वर महतो) को गिरफ्तार किया गया. मिली जानकारी के अनुसार, एसपी डॉ बिमल कुमार को सोनडीहा स्थित जगदीप लाइन होटल में अवैध शराब बिक्री व भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना की सत्यता के बाद कार्रवाई के लिए वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सदानंद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. होटल में छापामारी करने पर पुलिस बल को देखते ही होटल में शराब पी रहे लोग भाग गये. पुलिस टीम ने उक्त होटल की तलाशी ली. होटल में अवैध रूप से 86 बोतल किंगफिशर बीयर, 180 एमएल के 25 बोतल विस्की को बरामद किया गया. जगदीप होटल के संचालक प्रदीप प्रसाद ने शराब के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया. उसे अवैध रूप से बिना लाइसेंस विदेशी शराब का भंडारण करने और बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छापामारी दल में ओपी प्रभारी सदानंद कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola