सड़क दुर्घटना में भुरकुंडा के युवक की मौत

Updated at : 12 Dec 2024 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में भुरकुंडा के युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में भुरकुंडा के युवक की मौत

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग). अरगड्डा जीएम ऑफिस के नजदीक गुरुवार शाम सड़क दुर्घटना में युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जानकारी मिली है कि भुरकुंडा सुंदरनगर पंचायत निवासी दिवाकर दुबे अपनी कार से भुरकुंडा से गिद्दी होते हुए रांची रोड, रामगढ़ जा रहे थे. बताया जाता है जीएम ऑफिस के नजदीक उनकी कार का टायर फट गया. इससे कार असंतुलित हो गयी और सड़क किनारे पलट गयी. इससे दिवाकर दुबे की मौत हो गयी. बताया जाता है भुरकुंडा बिरसा चौक में दिवाकर दुबे की हार्डवेयर दुकान है. वह घर के सबसे बड़े पुत्र थे. चार वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी. उनकी एक छोटी बच्ची है. घटना की खबर पाकर उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. भुरकुंडा के लोगों ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola