रामगढ़: पुराना भवन उपयोगी, फिर नये पंचायत सचिवालय पर खर्च क्यों? ग्रामीणों ने टेंडर रोकने की मांग की

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़: ग्रामीणों ने टेंडर रोकने की मांग की

कुम्हरदगा पंचायत में पहले से मौजूद पंचायत सचिवालय भवन के ठीक होने के बावजूद नए भवन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच होने तक टेंडर प्रक्रिया रोकी जाए.

विज्ञापन

गोला: गोला प्रखंड के कुम्हरदगा पंचायत में पहले से मौजूद पंचायत सचिवालय भवन के सही हालत में होने के बावजूद नये पंचायत सचिवालय भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू किये जाने का मामला सामने आया है. इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने गांव के मंडप परिसर में बैठक कर नये भवन के निर्माण का विरोध किया और मामले की जांच होने तक टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कुम्हरदगा पंचायत में पूर्व से निर्मित पंचायत सचिवालय भवन सुरक्षित, मजबूत और उपयोग के योग्य है. ऐसे में नये भवन के निर्माण पर सरकारी राशि खर्च करना जनहित में उचित नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुराना भवन उपयोग योग्य है, तो नये भवन के निर्माण की आवश्यकता और टेंडर प्रक्रिया की वजह स्पष्ट होनी चाहिए.

पुराने भवन के रंग-रोगन का निर्णय

बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि पुराने पंचायत सचिवालय भवन का ही रंग-रोगन और आवश्यक मरम्मत कराकर उसका बेहतर उपयोग किया जाये. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना आवश्यकता नये भवन का निर्माण कराने से सरकारी राशि का दुरुपयोग और जनता के पैसे की बर्बादी हो सकती है.

इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि जांच पूरी होने तक नये पंचायत सचिवालय भवन के टेंडर और निर्माण प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगायी जाये.

ग्रामीणों ने बीडीओ से यह भी स्पष्ट करने की मांग की है कि जब पंचायत में पुराना सचिवालय भवन पूरी तरह उपयोग योग्य है, तो नये भवन के निर्माण की आवश्यकता क्यों पड़ी. आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को भी देने का निर्णय लिया गया.

मौके पर पंचायत समिति सदस्य संध्या देवी, जगत महतो, रुपेश महथा, गोगेन चंद्र झा, अखलेश्वर महथा, लाल किशुन महथा, सूरजनाथ महथा, कजरु करमाली, पन्नालाल महतो, प्यारे लाल महतो, गहनु करमाली, किशोरी महतो, विदेंश्वर महतो, सकुल कुमार, महानंद महतो, भीखन करमाली, नागेश्वर करमाली, ठाकुर दास, विपिन कुमार, रोशन लाल महथा, परमेश्वर महथा, सुनील महथा, बालेश्वर महतो, पिंटू कुमार महतो और संजय महथा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola