भूमि विवाद से पेयजल और रोजगार तक, रामगढ़ जनता दरबार में लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में उपायुक्त ऋतुराज ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान करने के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन

रामगढ़. उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित किया गया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित मामलों के समाधान को लेकर आवश्यक निर्देश दिये.

विज्ञापन

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पडें, इसका विशेष ध्यान रखा जाये.

जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं, अबुआ आवास योजना, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, दखल-दिहानी, मुआवजा राशि, पेयजल, रोजगार, विद्यालय शिफ्टिंग और नाली निर्माण समेत अन्य जन समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola