Ramgarh News: इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा समेत 2 लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जमशेदपुर की छात्रा मेहर खान और रजरप्पा का गौरव कुमार.
Ramgarh News: रामगढ़ के 2 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. एक इंजीनियरिंग की छात्रा है और दूसरा रजरप्पा का रहने वाला युवक है. युवती ने छोटकीपोना गांव में किराये के एक मकान में आत्महत्या की है. वह जमशेदपुर से पढ़ने के लिए रामगढ़ आयी थी. युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
Ramgarh News: चितरपुर/रजरप्पा (रामगढ़) : रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड में एक ही दिन में 2 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या करने वालों में एक इंजीनियरिंग की छात्रा और दूसरा युवक है. रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा मेहर खान (19) ने सोमवार की शाम छोटकीपोना स्थित एक मकान में फांसी लगाकर जान दे दी. मेहर कॉलेज में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में सेकेंड ईयर की छात्रा थी. कॉलेज कैंपस के बाहर छोटकीपोना गांव स्थित मुकेश दांगी के यहां किराये पर रहती थी. छात्रा शाम में एक दोस्त के साथ लौटी और रोते हुए अपने कमरे में चली गयी. उसने अंदर से दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली.
जमशेदपुर के जवाहरनगर की रहने वाली थी छात्रा
घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा को तोड़ा, तो देखा की छात्रा फंदे से लटक रही है. अविलंब उसे उतारकर सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया. जांच के बाद चिकित्सकों ने मेहर खान को मृत घोषित कर दिया. यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. छात्रा जवाहर नगर जमशेदपुर की रहने वाली थी.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में वज्रपात का कहर : 6 की मौत, इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
पुलिस ने छात्रा की मकान मालकिन से की पूछताछ
घटना के बाद थाना प्रभारी कृष्ण कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच पड़ताल की. पुलिस ने मकान मालकिन से भी पूछताछ की है. इस संदर्भ में थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच पड़ताल की जा रही है. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रजरप्पा में एक युवक ने की आत्महत्या
रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित आवासीय कॉलोनी के माइनस टाइप 2 के क्वार्टर नंबर 443 में सोमवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसकी पहचान गौरव कुमार (18) पिता कृष्णा नोनिया के रूप में हुई है. युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवक ने किस वजह से आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी.
इसे भी पढ़ें
JSCA के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव अपनी टीम के साथ सीएम हेमंत सोरेन से मिले
Weather Alert: झारखंड के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका
भाजपा की महिला नेता ने पार्टी को दिया झटका, समर्थकों के साथ झामुमो में हुईं शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




