ePaper

रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष बनीं कांग्रेस समर्थित कुसुमलता कुमारी, भाजपा को करारी हार

Updated at : 27 Feb 2026 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
Kusumlata

सर्टिफिकेट लेती कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुमलता कुमारी

Ramgarh Municipal Council President Election Result: रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुमलता कुमारी ने बड़ी जीत दर्ज की है. कुसुमलता कुमारी ने कुल 17,605 मत प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रिया कुमारी को 6,492 मतों के अंतर से पराजित किया. प्रिया कुमारी को 11,113 मत मिले.

विज्ञापन

राजीव कुमार
Ramgarh Municipal Council President Election Result: रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुमलता कुमारी (पति हितलाल मुंडा) ने 6492 मतों से जीता. कुसुमलता कुमारी को 17605 मत और दूसरे स्थान पर रहने वाली भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रिया कुमारी को 11113 मत मिले. कुसुमलता 6492 मतों से जीत दर्ज की. अध्यक्ष पद के लिए आजसू समर्थित रेणु देवी 9401 को मत मिले. जेएलकेएम समर्थित उम्मीदवार अनिता कुमारी को 8232 मत मिले. भाकपा माले समर्थित सुरपति देवी को 4968 मत मिले. झामुमो समर्थित उम्मीदवार अर्पणा कुमारी को 4082 मत मिला. झामुमो समर्थित उम्मीदवार रेणु कुमारी को 3617 मत मिला. उमा कुमारी को 1601 और पूजा देवी को 1518 मत मिले.

रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद के कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुमलता कुमारी ने मतगणना के पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी. दूसरे नंबर पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रिया कुमारी थी. आजसू समर्थित उम्मीदवार रेणु देवी और जेएलकेएम समर्थित उम्मीदवार अनिता कुमारी के बीच मुकाबला व मतों का अंतर आगे-पीछे हो रहा था. झामुमो समर्थित दो उम्मीदवार अर्पणा कुमारी और रेणु कुमारी को भी एक-दूसरे के आसपास मत मिल रहे थे.

परादर्शी तरीके से होगा विकास का काम

कुसुमलता कुमारी ने कहा कि हमें जितना मत मिला है, उससे अधिक नगर परिषद की जनता को विकास कार्य करके देंगे. हमें दिल खोलकर मतदाताओं ने प्यार दिया. उनके प्यार और आशीर्वाद को अपना कर्म समझ कर नगर परिषद क्षेत्र का विकास किया जायेगा. सबके साथ नगर परिषद क्षेत्र का विकास होगा. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी तरीके से नगर परिषद क्षेत्र में काम होगा. महिला युवा और कमजोर वर्ग के हित में प्राथमिकता के साथ कार्य किया जायेगा. पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस पहल होगी.

कुसुमलता का परिचय

कुसुमलता मंडइटांड़ कोठार कैथा की निवासी हैं. विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के जुबिली कॉलेज भुरकुंडा से वर्ष 2016 में इतिहास प्रतिष्ठा से पढ़ाई पूरी की है. वह गृहिणी और कृषि कार्य से जुड़ी हैं. इनके परिवार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश मुंडा राजनीति में सक्रिय हैं.

रामगढ़ नगर परिषद चुनाव एक नजर में

1 : कांग्रेस समर्थित कुसुमलता कुमारी को 17605 मत मिले.
2 : भाजपा समर्थित प्रिया कुमारी को 11113 मत मिले.
3 : आजसू समर्थित रेणु देवी को 9401 मत मिले.
4 : जेएलकेएम समर्थित अनिता कुमारी को 8232 मत मिले.
5 :- भाकपा माले समर्थित सुरपति देवी को 4968 मत मिले.
6 : झामुमो समर्थित अर्पणा कुमारी को 4082 मत मिले.
7 : झामुमो समर्थित रेणु कुमारी को 3617 मत मिले.
8 : उमा कुमारी को 1601 मत मिले.
9 : पूजा देवी को 1518 मत मिले.

बधाई का दौर शुरू

कुसुमलता कुमारी की जीत के बाद रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि शिक्षित, पढ़ी-लिखी और समाज के प्रति समर्थित उम्मीदवार की जीत जनता ने दिलायी है. उम्मीदवार के रिश्तेदार व कांग्रेस नेता दिनेश मुंडा भी हमेशा क्षेत्र की समस्याओं व लोगों की मदद में लगे रहे हैं. लोगों ने उनके कार्यों का पुरस्कार दिया है. विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जात-धर्म से ऊपर उठ कर सभी को साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है. रामगढ़ नगर परिषद का क्षेत्र का विकास कार्य अब तेजी से होंगे. जनता ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार पर भरोसा जताया है.

जनता ने जताया है विश्वास : अंबा प्रसाद

पूर्व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने मतगणना केंद्र में पहुंचकर खुशी जाहिर की. इस जीत के लिए रामगढ़ की जनता के जिंदाबाद के नारे लगाये. उन्होंने कहा कि कुसुमलता सामाजिक व पढ़ी लिखी उम्मीदवार हैं. इसलिए जनता ने इन पर भरोसा जताया है.

झारखंड सरकार के कार्यों पर जनता ने मुहर लगायी है

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि झारखंड सरकार के कार्यों पर जनता ने मुहर लगायी है. जेएमएम तथा कांग्रेस की सरकार जो विकास का काम कर रही है. जनता उसपर भरोसा किया है.

कांग्रेस गठबंधन सरकार की नीति की जीत

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रेयाज अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस गठबंधन की सरकार की नीति की जीत है. झारखंड सरकार सभी समाज को समाज को साथ लेकर विकास के अपने वादों को पूरा कर रही है. जनता ने इस जीत से कांग्रेस की नीति और सिद्धांत पर भरोसा किया है. कांग्रेस नेता संजय लाल पासवान ने कहा कि कुसुमलता की जीत समाज के सभी दबे-कुचले लोगों की जीत है.

ये भी पढ़ें…

मनोज चौधरी बने सरायकेला नगर पंचायत के नये अध्यक्ष

खूंटी नगर पंचायत की अध्यक्ष बनीं रानी टूटी, देखें वार्ड के पार्षदों की लिस्ट

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola