रामगढ़ में ग्रैंड पेरेंट्स डे पर शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में आयोजन, बच्चों की कविता, संगीत और नृत्य ने मोहा मन
ग्रैंड पेरेंट्स डे के दौरान अभिभावक व नन्हे बच्चे | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ के शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दादा-दादी का मन मोह लिया.
रामगढ़. शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल, रामगढ़ कैंट में गणक कॉम्प्लेक्स के पास ग्रैंड पेरेंट्स डे हर्षोल्लास से मनाया गया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने दादा-दादी व नाना-नानी दिवस के महत्व के बारे में छात्रों को बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है.
विद्यालय पहुंचे दादा-दादी एवं नाना-नानी का बच्चों ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया.
कविता, संगीत और नृत्य से बच्चों ने बांधा समां
नन्हे बच्चों ने बाल कविता, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. बच्चों की प्रस्तुतियों को सभी ने खूब सराहा.
चॉकलेट बांटकर हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों और उपस्थित लोगों के बीच चॉकलेट बांटी गयी. मौके पर सभी अभिभावक, विद्यार्थी तथा विद्यालय की शिक्षिकाएं संजना, रेशमी, प्रिया, अजय आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए