रामगढ़ में गुमटी से चल रहा था गांजे का कारोबार, पुलिस ने 22.2 किलो गांजा के साथ एक को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ थाना

रामगढ़ पुलिस ने सुभाष चौक स्थित एक गुमटी से बड़े गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. 22.260 किलो गांजा और दो गाड़ियां जब्त की गईं. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

रामगढ़: रामगढ़ के सुभाष चौक स्थित एक गुमटी से गांजे के अवैध कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुमटी और आरोपी के घर से कुल 22.260 किलो गांजा बरामद किया है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बतायी गयी है. मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत को 22 अगस्त को गांजा के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी. इसके बाद डीएसपी मुख्यालय अकरम रजा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर के सामने गुमटी में छापेमारी की गयी.

पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसे टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान रितेश कुमार (20), पिता पुरुषोत्तम कुमार सिंह, निवासी न्यू कॉलोनी बगीचा, रामगढ़ के रूप में हुई. गुमटी की तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से 960 ग्राम गांजा बरामद किया.

घर से मिले 21.300 किलो गांजे के 16 पैकेट

गुमटी से गांजा मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर भी छापेमारी की. यहां तलाशी के दौरान 16 पैकेट में रखा 21.300 किलो गांजा बरामद किया गया. इस तरह गुमटी और घर से कुल 22.260 किलो गांजा जब्त किया गया.

पुलिस ने गांजा की सप्लाई में इस्तेमाल होने वाली एक ऑल्टो कार जेएच 02वी 2425 और एक एर्टिगा कार जेएच 24एन 2425 को भी जब्त किया है.

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़ थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस अब गांजा के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है. साथ ही गांजा के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

प्रेसवार्ता में एसपी मुकेश कुमार लुणायत, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, एसआई बिरबल हेंब्रम, एसआई मनीष कुमार सिंह और एसआई राजेश रोशन समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

छापेमारी टीम में डीएसपी मुख्यालय मो अकरम रजा, थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, पुअनि रोशन बाड़ा, बिरबल हेंब्रम, जॉनी कुमार, मंजेश कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, आरक्षी गुलाम खान, अजय कुमार दास, सुकुल विश्वकर्मा और रविशंकर कुमार शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola