रामगढ़ में आईडीबीआई बैंक परिसर में आई कैंप, 79 लोगों ने करायी आंखों की जांच

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ में आईडीबीआई बैंक परिसर में आई कैंप

रामगढ़ में आईडीबीआई बैंक ने इरिस हॉस्पिटल के सहयोग से एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बैंक कर्मियों सहित कुल 79 लोगों की आंखों की जांच की गई और आवश्यक परामर्श एवं दवाएं प्रदान की गईं।

विज्ञापन

रामगढ़: मेन रोड स्थित आईडीबीआई बैंक परिसर में रविवार को नि:शुल्क आई कैंप का आयोजन किया गया. इरिस हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित शिविर में बैंक कर्मियों समेत कुल 79 लोगों की आंखों की जांच की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिविर में इरिस हॉस्पिटल के चिकित्सक ने लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया. जांच के बाद जरूरत के अनुसार लोगों को दवाएं भी उपलब्ध करायी गयीं. शिविर का उद्देश्य लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर आंखों से जुड़ी समस्याओं की पहचान करना था.

शाखा प्रबंधक प्रणव शुक्ला ने कहा कि इरिस हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर से बैंक कर्मियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी लाभ मिला. उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होने से लोगों को काफी सुविधा मिलती है.

शिविर में नवल टोप्पो, सुनीता कुमारी, विवेक अंचल, सोनीबाला, गगन, प्रांती, पारस, मनोज, संजय अग्रवाल, कमलेश्वर और आकाश समेत अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola