जिम करने गये थे, लौटे तो बाइक गायब... रामगढ़ में फिटनेस प्वाइंट के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ थाना क्षेत्र में जिम के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जांच जारी है।

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ थाना क्षेत्र में फिटनेस प्वाइंट जिम के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में उत्तम कुमार विश्वकर्मा ने रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उत्तम कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि चार सितंबर को वह अपनी बाइक संख्या जेएच-24एम-7079 से फिटनेस प्वाइंट जिम गये थे. उन्होंने बाइक जिम के बाहर खड़ी की थी. जिम करने के बाद शाम करीब 7:30 बजे जब वह बाहर निकले, तो बाइक वहां से गायब थी.

इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की और लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. उन्होंने पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए बाइक बरामद करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola