रामगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, श्री श्याम मंदिर से निकली कलश यात्रा
श्री श्याम मंदिर परिसर से निकली श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ के पोद्दार निवास में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा के साथ भक्तिमय माहौल में पंडित श्रीकांत शर्मा ने कथा सुनाई।
रामगढ़: शहर के गोला रोड स्थित पोद्दार निवास में परम पूज्य पंडित श्रीकांत शर्मा बाल व्यास के सान्निध्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ. कथा के पूर्व श्री श्याम मंदिर परिसर से पूर्वाह्न 11:30 बजे कलश यात्रा निकाली गयी, जो पोद्दार निवास पहुंचकर संपन्न हुई. इससे पहले विष्णु पोद्दार निवास में विधिवत पूजा-अर्चना की गयी.
कलश यात्रा के बाद अपराह्न तीन बजे श्रीकांत शर्मा बाल व्यास ने कथा का शुभारंभ किया. पहले दिन उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण के माहात्म्य, गोकर्ण उपाख्यान, 24 अवतारों का विराट वर्णन तथा श्री सुखदेव आगमन की कथा सुनायी. उन्होंने कलश यात्रा को श्रद्धा और मंगल का प्रतीक बताया.
मौके पर शकुंतला देवी पोद्दार, रतनलाल पोद्दार, राजकुमार पोद्दार, सत्यनारायण पोद्दार, अशोक पोद्दार, सुनील पोद्दार, विष्णु पोद्दार, विजय पोद्दार, संजय पोद्दार, कमल बगड़िया, सुरेश बगड़िया, सुनील अग्रवाल, आनंद अग्रवाल समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए