सांकुल ठाकुरबाड़ी में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का समापन
फोटो फाइल 22 पतरातू-2 : सांकुल ठाकुरबाड़ी में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
पतरातू के सांकुल गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में भंडारे का आनंद लिया।
पतरातू: प्रखंड के सांकुल गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में आयोजित 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का समापन बुधवार को भक्तिमय माहौल में हुआ. मंगलवार से शुरू हुए इस आयोजन के दौरान श्रद्धालु लगातार हरे राम, हरे कृष्ण नाम-संकीर्तन में लीन रहे. यह आयोजन गांव की महिलाओं की पहल से संपन्न हुआ.
समापन के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया. आयोजन को सफल बनाने में पंडित विश्वनाथ मिश्रा, कुंजियां देवी, शीला देवी, कुंती देवी, ममता देवी, सावित्री देवी, रूपमणि देवी सहित गांव की महिलाओं ने सक्रिय योगदान दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए