इल्म की रौशनी ट्रस्ट ने यतीम बच्ची की शादी में की आर्थिक मदद

Updated:
विज्ञापन

मदद देते ट्रस्ट के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो के ललपनिया में इल्म की रौशनी ट्रस्ट ने एक यतीम बच्ची की शादी में आर्थिक सहयोग कर इंसानियत की मिसाल पेश की। स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट की पहल की सराहना की।

विज्ञापन

केदला, रामगढ़: इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए इल्म की रौशनी ट्रस्ट लईयो ने बोकारो जिले के ललपनिया की एक यतीम बच्ची की शादी में आर्थिक सहयोग किया. परिवार की जरूरत को देखते हुए ट्रस्ट ने आगे बढ़कर मदद की, जिससे शादी के मौके पर परिवार को राहत मिली.

विज्ञापन

इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव मुहम्मद वसीम कौसर रजवी ने कहा कि यतीम और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना सिर्फ इंसानी हमदर्दी ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है. ट्रस्ट आगे भी अपनी हैसियत के मुताबिक जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रयासरत रहेगा.

ट्रस्ट की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में इंसानियत, भाईचारे और एक-दूसरे का सहारा बनने का जज्बा पैदा करते हैं. मौके पर ट्रस्ट के सदस्य इमामुल अंसारी, नियाज अंसारी, इरफान अंसारी, काजिम अंसारी समेत परिजन मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola