श्री श्याम मंदिर में भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
बाबा श्याम का सजा दरबार. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ के श्री श्याम मंदिर में टाटानगर से आए भक्तों ने बाबा श्याम के भजनों और छप्पन भोग के साथ भव्य कीर्तन का आनंद लिया। पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
रामगढ़: श्याम सेवा समिति ट्रस्ट रामगढ़ के तत्वावधान में श्री श्याम मंदिर में भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया. भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा. इस दौरान बारस ताली कीर्तन परिवार, टाटानगर से पहुंचे 100 श्याम प्रेमी महिला, पुरुष व बच्चों के समूह का स्वागत किया गया. टाटानगर से पहुंचे श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगायी.
जमशेदपुर के विमल अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल व शिवम चौधरी ने भजनों की प्रस्तुति दी. भजनों पर श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में झूमते नजर आये. पूरा परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा. टाटानगर से आये श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया. वहीं, बारस ताली कीर्तन परिवार की महिलाओं ने खीर-चूरमा का प्रसाद चढ़ाया.
कार्यक्रम में शामिल श्याम प्रेमियों के लिए श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट रामगढ़ की ओर से प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गयी थी. मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष विष्णु पौद्दार, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल (पथरावा), सचिव पिंटू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल (मथुरा), दिनेश पोद्दार, श्याम सुंदर परसरामपुरिया, राजु चौधरी, शंभू पटवारी, रोहित शर्मा, राजेश पटवारी, रमेश अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, दीपक मंगलम, राजेश मोदी व आनंद अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए