चैनगड़ा में दुर्गा पूजा समिति का गठन, बिट्टू महतो बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चैनगड़ा में दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन के लिए नई समिति का गठन किया गया है। बिट्टू महतो को अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

भदानीनगर, रामगढ़: चैनगड़ा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता तुलेश्वर उरांव ने की. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा आयोजन को लेकर नयी कमेटी का गठन किया गया.

विज्ञापन

इसमें बिट्टू महतो को अध्यक्ष, शिवनारायण बेदिया व कृति गणेश बेदिया को उपाध्यक्ष, भागीरथ महतो को सचिव, पवन उरांव को सह सचिव, बंधन महतो को कोषाध्यक्ष, नागेश्वर उरांव को संगठन मंत्री, राजेश्वर बेदिया को सह संगठन मंत्री तथा निखिल केसरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया.

संरक्षक के रूप में तुलेश्वर उरांव, दिगंबर महतो, निरंजन महतो, एन महतो, भुनेश्वर बेदिया, शंभू बेदिया, सुरेश रजवार, नरेश महतो, बालेश्वर प्रसाद, भीम महतो व हरिलाल महतो चुने गये. कार्यकारिणी समिति में सेवक महतो, ओम प्रकाश महतो, युगेश महतो, ज्ञानी महतो, अरुण महतो व श्रवण उरांव को शामिल किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola