पतरातू सीएचसी के पुराने भवन से अकाउंट विभाग के दस्तावेज गायब

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन से अकाउंट विभाग के महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब होने से हड़कंप, अस्पताल प्रबंधन मामले की जांच में जुटा।

विज्ञापन

पतरातू, रामगढ़: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पतरातू के पुराने भवन से अकाउंट विभाग के कुछ पुराने दस्तावेज गायब होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि गायब फाइलें वर्ष 2017-18 की हैं. दस्तावेजों के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुराने भवन से प्री-फेब्रिकेटेड अस्पताल में सभी उपकरण एवं सामान स्थानांतरित कर दिये गये हैं. अकाउंट विभाग के कुछ पुराने दस्तावेज एक बॉक्स में बंद थे, जो पुराने भवन में ही छूट गये थे. उन्होंने बताया कि उक्त बॉक्स को अज्ञात लोगों द्वारा उठा ले जाने की जानकारी मिल रही है.

उन्होंने बताया कि गायब दस्तावेज अकाउंट विभाग से संबंधित पुराने रिकॉर्ड हैं. मामले की जांच की जा रही है. महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेजों के गायब होने से रिकॉर्ड की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola