ब्रेजा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल
घायल का इलाज करते | Prabhat Khabar Network
रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर गोला टोल प्लाजा के पास कार और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, पुलिस जांच में जुटी है।
गोला, रामगढ़: रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के सोसोखूर्द स्थित गोला टोल प्लाजा के समीप मंगलवार शाम ब्रेजा कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों में सोसोकलां निवासी अरुण महतो एवं रितेश महतो शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से गोला से अपने घर सोसोकलां लौट रहे थे. इसी दौरान बोकारो से रामगढ़ की ओर जा रही ब्रेजा कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में दोनों घायल हो गये. सूचना मिलने पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया.
घटना की सूचना पर गोला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश कर रही है. इधर, जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार चौधरी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए