गोला: वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला थाना क्षेत्र में झीझरीटांड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

गोला . गोला थाना क्षेत्र के झीझरीटांड़ के समीप रविवार की रात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान बेटुलकलां ग्राम पतरातू निवासी 19 वर्षीय अनीश कुमार महतो (पिता भुवनेश्वर महतो) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, अनीश कुमार किसी काम से झीझरीटांड़ की ओर गया था.

विज्ञापन

इसी दौरान किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. दुर्घटना के बाद युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा था. भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार प्रसाद ने घटना की सूचना प्रशासन को दी. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola